फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   No more waterlogging in the railway yard; drain construction begins.

Kotdwar News: अब रेलवे यार्ड में नहीं होगा जलभराव, नाली का निर्माण शुरू

Sun, 11 Oct 2026 06:51 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sun, 11 Oct 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
No more waterlogging in the railway yard; drain construction begins.
कोटद्वार। रेलवे स्टेशन के द्वितीय चरण के विकास कार्यों में फुट ओवरब्रिज का भूमि पूजन होने के बाद रेलवे यार्ड में जलभराव की रोकथाम के लिए नाली निर्माण एवं प्लेटफार्म चौड़ीकरण के लिए झाड़ी कटान का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन योजना के प्रथम चरण में रेलवे स्टेशन के नए भवन का निर्माण किया गया है। कार्यदायी संस्था ने अभी नया भवन रेलवे को हस्तांतरित नहीं किया है। इस बीच द्वितीय चरण के कार्य की शुरुआत कर दी गई है। 25 सितंबर को फुट ओवरब्रिज का भूमि पूजन किया गया था। यह फुट ओवरब्रिज रेलवे स्टेशन के मुख्य हॉल के ठीक सामने से रेल लाइन पार काशीरामपुर तल्ला में पहुंचेगा। सीढ़ीनुमा ब्रिज का लाभ लकड़ी पड़ाव, झूला बस्ती, गाड़ीघाट, सनेह क्षेत्र के अंतर्गत लालपानी, कुंभीचौड़, बिशनपुर, जीतपुर, रामपुर आदि क्षेत्रों को मिलेगा।
विज्ञापन

वहीं, तेज वर्षा होने के दौरान रेल ट्रैक पर जलभराव होने से रेलवे की सिग्नल व्यवस्था अक्सर प्रभावित हो रही थी। इससे निजात दिलाने के लिए द्वितीय चरण के विकास कार्यों में अब रेल ट्रैक के समतलीकरण के साथ ही रेल ट्रैक के समानांतर नई आरसीसी नाली बनाने का काम शुरू किया गया है। इस बार नाली पर सीमेंटेड स्लैब के स्थान पर लोहे की जाली डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे प्लेटफार्म के चौड़ीकरण के लिए झाड़ी कटान का काम शुरू किया गया है। झाड़ी कटान होते ही 70 मीटर तक मिट्टी का कटान कर प्लेटफार्म करीब डेढ़ मीटर चौड़ा किया जाएगा। इससे एक्सप्रेस ट्रेन के सभी कोच में यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।


रेलवे स्टेशन के होम सिग्नल से मालगोदाम की पुलिया तक करीब 300 मीटर क्षेत्र में नई जालीदार नाली बनाई जा रही है। प्लेटफार्म चौड़ीकरण का काम भी जल्द शुरू होगा। -एसएस रावत, खंड अभियंता (कार्य), रेलवे खंड नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed