{"_id":"58d69bb34f1c1be6211a3de4","slug":"women-flutter-against-liquor-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान के खिलाफ भड़की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान के खिलाफ भड़की महिलाएं
/ब्यूरो/ अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Sat, 25 Mar 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार तहसील में शराब की दुकान के खिलाफ प्रदर्शन करती गाड़ीघाट की महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ीघाट चौराहे पर अंग्रेजी शराब की दुकान शिफ्ट करने की भनक लगते ही गाड़ीघाट की महिलाओं ने तहसील पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि गाड़ीघाट चौराहा सिद्धबली मार्ग, लालपानी और तल्ला काशीरामपुर क्षेत्र का प्रमुख मार्ग है, जहां से हर रोज सैकड़ों स्कूली बच्चे गुजरते हैं। ऐसे में यहां अंग्रेजी शराब की दुकान खोली गई या फिर शिफ्ट की गई तो लोग सड़कों पर उतर आएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को गाड़ीघाट क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने की तैयारी की चर्चाएं रहीं। जैसे ही इस बात की भनक महिलाओं और क्षेत्रवासियों को लगी, वे लामबंद होकर तहसील मुख्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन
यहां उन्होंने शासन और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। चेेतावनी दी कि गाड़ीघाट क्षेत्र में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री उमा नेगी, हर्षवर्धन सिंह नेगी, ओमप्रकाश कपटियाल, धीरेंद्र सिंह रावत, सुशीला हिंदवाण, भारतेंदु रावत, गिरीश चंद्र, एमएन घिल्डियाल, अनिल बहुगुणा, मुन्नी देवी, सरिता गुसाईं, मीरा चौहान, दीपा देवी, दमयंती व मीना बिष्ट समेत कई महिलाओं और पुरुषों ने शासन और प्रशासन को अंग्रेजी शराब की दुकान को लेकर चेताया है। उनका कहना है कि गाड़ीघाट क्षेत्र में जिस स्थान पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने पर विचार किया जा रहा है, उस क्षेत्र से स्कूली बच्चों समेत हजारों लोग आवाजाही करते हैं। शराब की दुकान खुलने से जहां आए दिन विवाद होंगे,
विज्ञापन
वहीं शराबियों के हुड़दंग से माहौल खराब होगा। प्रदर्शनकारियों ने आबादी और मुख्य मार्गों से दूर वीरान स्थान पर शराब की दुकानें खोलने की मांग की है।