फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Women came out on the road to stop the chaotic elements

अराजक तत्वों को रोकने को सड़क पर उतरीं महिलाएं

Mon, 31 Aug 2020 10:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Women came out on the road to stop the chaotic elements
पर्यावरण संरक्षण, कोरोना संक्रमण और अराजक तत्वों को रोकने के लिए दुगड्डा ब्लॉक के घाड़ क्षेत्र की महिलाओं ने पहरेदारी नाम से अनोखा अभियान शुरू किया है। क्षेत्रवासियों के अभियान के बाद अब पुलिस ने अराजक तत्वों के साथ ही अनावश्यक रूप से घूमने वाले बाइक और कार सवारों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी, उमरैला के प्रधान यशपाल सिंह, अनीता देवी, सुशीला देवी, मंजू देवी, शशि देवी, मधु देवी व जमोत्री देवी ने बताया कि घाड़ क्षेत्र की महिलाएं और लोग कोटद्वार और समीपवर्ती राज्य यूपी के विभिन्न जिलों से मौजमस्ती करने के लिए आने वाले बाइक सवार और कार सवार लोगों से खासे परेशान हैं। ये लोग घाड़ क्षेत्र के ऐता-चरेख मार्ग और कोटद्वार-पुलिंडा मार्ग के जंगलों के बीच से गुजरने वाली सड़कों पर खुले आम शराब पीकर हुड़दंग मचाते हैं। शराब के नशे में युवा लकड़ी और घास लेने के लिए जंगल जाने वाली महिलाओं से अभद्रता करते हैं। हर रोज महिलाएं बारी-बारी से सड़कों पर डेरा डाले हुए हैं। इसमें बाहर से आने वाले लोगों को खदेड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करें, पर्यटकों को न रोकें : प्रमुख
दुगड्डा। घाड़ क्षेत्र के रामड़ी बाजार पहुंचीं ब्लॉक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा ने इस संबंध में प्रभारी तहसीलदार विकास अवस्थी से बात की। उन्होंने तहसील को राजस्व और रेगुलर पुलिस को नियमित रूप से क्षेत्र में गश्त सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अभियान चला रही महिलाओं से भी आग्रह किया कि वे केवल असामाजिक तत्वों के खिलाफ ही कार्रवाई करें। पर्यटकों को क्षेत्र में आने से न रोकें। इस मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक राकेश राणा व अशोक जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed