{"_id":"6775758affa660a04001b6e2","slug":"woman-jumped-into-ditch-near-gumkhal-market-got-stuck-in-bushes-leg-injured-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-583756-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: गुमखाल बाजार के पास महिला ने खाई में लगाई छलांग, झाड़ियों में फंसी, पैर में चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: गुमखाल बाजार के पास महिला ने खाई में लगाई छलांग, झाड़ियों में फंसी, पैर में चोट
विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल। दुगड्डा ब्लॉक के सीला गांव निवासी एक महिला ने गुमखाल बाजार से पहले खाई में छलांग लगा दी। खाई में गिरने से पहले महिला बीच में ही झाड़ियों में फंस गई। सूचना पर पहुंची गुमखाल चौकी पुलिस ने रेस्क्यू कर महिला को खाई से बाहर निकाला और उसे उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा भेज दिया है।
गुमखाल चौकी प्रभारी एसआई संजय रावत ने बताया कि बुधवार दोपहर दो बजे के करीब गुमखाल बाजार से पति के साथ घर लौट रही एक महिला ने अचानक खाई में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि महिला बीच में झाड़ियों में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना गुमखाल चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रस्सी के सहारे नीचे उतरकर महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि घायल महिला की शिनाख्त सुषमा देवी (40) पत्नी हरीश निवासी ग्राम सीला दुगड्डा ब्लाॅक के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी दोनों गुमखाल स्थित एक होटल में काम करते हैं। होटल में काम निपटाने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। इस बीच रास्ते में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जिस पर महिला ने खाई में छलांग लगा दी। बताया कि झाड़ी में फंसने के कारण महिला को ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई हैं। उसकी टांग में फ्रैक्चर है।