फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Woman fined five thousand incendiary

आग लगाने वाली महिला पर पांच हजार रुपये जुर्माना

Tue, 19 Apr 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला/कीर्तिनगर।
अमर उजाला/कीर्तिनगर। Updated Tue, 19 Apr 2016 08:49 PM IST
विज्ञापन

रोज-रोज जंगलों में लग रही आग से परेशान वन विभाग ने अब जंगलों के नजदीक आग लगाने वाले तत्वों से सख्ती से निपटना शुरू कर दिया है। नरेंद्रनगर वन प्रभाग के मणिकनाथ रेंज (डांगचौरा) के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आग लगाने पर विभाग ने एक महिला से जुर्माना वसूला है। हालांकि वनाग्नि से हुए नुकसान के मुकाबले जुर्माना राशि कम है, लेकिन वन विभाग की इस कार्रवाई से लोग सचेत हो गए हैं।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले पाली डांगचौरा गांव की एक महिला अपने खेत में झाड़ियां जलाकर घर चली गई। थोड़ी देर में आग खेतों से सिविल सोयम के जंगलों से होते हुए आरक्षित वनों तक पहुंच गई। इस घटना में लगभग आधा हेक्टेअर जंगल जलकर राख हो गया। वन विभाग की टीम ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


महिला की इस हरकत पर वन विभाग ने सख्ती अपनाई है। मणिकनाथ रेंज के अधिकारी खुशाल सिंह रावत ने बताया कि महिला पर 5000 अर्थदंड किया गया है। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग खेतों की झाड़ियों को फूंकते समय लापरवाही बरतते हैं। लोग आग पूरी तरह से नहीं बुझाते हैं। हवा चलने पर यह आग सिविल और आरक्षित क्षेत्र के वनों को चपेट में ले लेती है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जंगलों के समीप आग न जलाएं। रावत ने बताया कि जंगलों में आग लगाने वालों से विभाग सख्ती से निपटेगा। ऐसे तत्वों को जेल भी भेजा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed