फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Woman dies of dengue, referred in a critical condition

महिला की डेंगू से मौत, एक गंभीर हालत में किया रेफर

Fri, 21 Oct 2022 12:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of dengue, referred in a critical condition
नगर निगम क्षेत्र के गिवईंस्रोत निवासी एक महिला की डेंगू से मौत हो गई है। एक डेंगू के मरीज को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को गिवईंस्रोत निवासी आशा देवी (30) पत्नी शेखर सिंह को अस्पताल की इमरजेंसी में उपचार के लिए लाया गया। महिला के परिजनों ने बताया कि चार दिन पहले उसे तेज बुखार हुआ। उसका बदरीनाथ रोड स्थित एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां उपचार चल रहा था। उसका डेंगू टेस्ट कराया तो पॉजिटिव निकला।
बृहस्पतिवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे परिजन बेस अस्पताल ले आए। महिला की हालत अधिक गंभीर होने पर बेस अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। दोपहर में एंबुलेंस से हायर सेंटर ले जाते समय नजीबाबाद के पास महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में भर्ती डेंगू के मरीज किशन दत्त की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वरिष्ठ फार्मासिस्ट डीएस नेगी ने बताया कि 30 वर्षीय झंडीचौड़ निवासी किशनदत्त नोयडा से यहां आया था। वह डेंगू से पीड़ित था। उसकी हालत अधिक खराब होने पर उसके परिजनों को उसे हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed