मुकदमों की वापसी को सड़कों पर उतरेगा प्रजामंडल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विस्थापन की लड़ाई लड़ रहे नंदगांव के ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो प्रजामंडल ग्रामीणों के हक की लड़ाई को लेकर सड़कों पर उतरेगा। प्रजामंडल के समीर रतूड़ी ने कहा कि प्रदेश में आंदोलनों का जन्म सरकार में बैठे जन प्रतिनिधियों की विफलता व सरकार की जनता के प्रति उपेक्षापूर्ण नीति से हुआ है। आंदोलनों के खिलाफ रही सरकार ने संवैधानिक ढंग से अपनी आवाज उठाने वालों लोगों के प्रति दमनकारी नीति अपनाई है। यही कारण है कि नंद गांव के ग्रामीणों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
रतूड़ी ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे जल्द वापस नहीं लिए गए तो वह ग्रामीणों की इस हक की लड़ाई के लिए सड़क पर उतरेंगे। इसके अलावा रतूड़ी ने आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों का भ्रमण किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान सिल्काखाल क्षेत्र में ग्राम पंचायत चाचकंडा की महिलाओं ने क्षेत्र में बस सेवा ठप होने को सुचारु करने सहित शराब पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। इस दौरान क्षेत्रों में पार्टी के प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। भ्रमण कार्यक्रम में विमला देवी, रामेश्वरी,नंदा, सुशीला, लक्ष्मी, हेमंती, खेम सिंह, देव सिंह, जगतम्बा रतूड़ी, नागेंद्र, आदि शामिल थे रहे। ब्यूरो