फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Where there is no daughter, it is not home: Ritu Khandudi

जहां बेटी नहीं वह घर, घर नहीं : ऋतु खंडूडी

Thu, 19 May 2022 07:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:36 PM IST
विज्ञापन
Where there is no daughter, it is not home: Ritu Khandudi
जीआईसी कोटद्वार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में अन्नप्राशन संस्कार के तहत बच्चे को खीर ख? - फोटो : KOTDWAR
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से जीआईसी कोटद्वार में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने किया। उन्होंने कहा कि जहां बेटी नहीं वह घर, घर नहीं है। बेटी को शिक्षित बनाएं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर 40 किशोरियों को किशोरी किट, 33 महिलाओं को वैष्णवी किट एवं नाम पट्टिका वितरित की गई। कार्यक्रम के दौरान 4 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 6 माह के 4 शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि देवी की पूजा मात्र नौ दिन नहीं पूरे 365 दिन होनी चाहिए। बेटियों के सपनों को पूरा करने में हम सभी को भागीदारी करनी होगी, तभी हम बेटियों को आगे बढ़ाकर आत्मनिर्भर बना सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी पौड़ी जितेंद्र कुमार ने मातृ वंदना योजना, गौरा कन्या धन योजना समेत विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अभिषेक शुक्ला, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, प्रभारी सीडीपीओ वसुंधरा रावत, एएनएम पूजा वर्मा, शिवानी, सीमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता यूनियन की ब्लाक अध्यक्ष ऊषा गोस्वामी, रोशनी देवी, कृष्णा देवी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बसंती रावत ने किया।
विज्ञापन

ऋतु खंडूड़ी ने किया पीजी कालेज का निरीक्षण
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बृहस्पतिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सुधारीकरण एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए वह पूरा प्रयास करेंगी। इस दौरान प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने परिसर में चहारदीवारी निर्माण, बिजली एवं लो वोल्टेज की समस्या, वाणिज्य भवन के निर्माण सहित कई अन्य समस्याएं बताईं। विस अध्यक्ष ने महाविद्यालय की समस्याओं पर प्राध्यापकों व छात्रों से बातचीत की और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। रेंजस प्रभारी डा. सुषमा थलेड़ी ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष ने तीन दिवसीय रोवर्स रेंजर्स कार्यक्रम का निरीक्षण कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की स्थानीय इकाई ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं और छह सूत्री मांगपत्र भी सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में नगर विस्तारक मृदुल भट्ट, जिला संयोजक तरुण ईष्टवाल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शुभम रावत, स्वाति गैरोला, ईशा गोदियाल और अनुराग कंडवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा की तैयारी करने के दिए निर्देश
कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने विधानसभा क्षेत्र में नदियों के तटीय इलाकों में आगामी मानसून से पहले बाढ़ नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने अपने दुर्गापुर स्थित आवास पर बैठक कर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार जॉन से उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षा योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने सिंचाई विभाग के विभागाध्यक्ष मुकेश मोहन से भी फोन पर वार्ता की। कहा कि बरसात से पहले बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य शुरू कर लिए जाएं, जिससे जान-माल की हानि की आशंका न रहे। ईई ने बताया कि 50 करोड़ रुपये की लागत से मालन नदी की बाढ़ सुरक्षा योजना, 40 करोड़ की सुखरो नदी पर बाढ़ सुरक्षा एवं चैनेलाइजेशन योजना आदि के कार्य होने हैं। कई योजनाओं के प्रस्ताव जल्द शासन को भेज दिए जाएंगे। इस दौरान सिंचाई विभाग के अपर सहायक अभियंता कौशिद अली व किशोर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed