{"_id":"59036ed74f1c1b621dc0c41d","slug":"when-you-re-a-lipstick-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगावलू जब तू लिपिस्टिक... पर झूमे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगावलू जब तू लिपिस्टिक... पर झूमे छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी।
Updated Fri, 28 Apr 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी के वार्षिकोत्सव गूंज-2017 के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। इस मौके पर कालेज के प्राचार्य डा. एसपी पांडे ने कालेज की पत्रिका ‘द एको’ का विमोचन किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज घुड़दौड़ी के वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन बेडू पाको बारह मासा, काफल पाको चैत। कूद पड़ो मेले में साइकिल पंचर कराए...व भोजपुरी गाना लगावलू जब तू लिपिस्टिक...की शानदार प्रस्तुति ने छात्र-छात्राओं और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर कुमाऊंनी, गढ़वाली, भोजपुरी, उड़िया आदि की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान छात्रों की ओर से खामोशी की आवाज (माइम) के माध्यम से विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी गईं। इस मौके पर ‘द एको’ पत्रिका के संपादक सुमित मिश्रा ने चतुर्थ वर्ष के छात्रों की ओर से तैयार इस प्रयास की सराहना की। इस मौके पर डा. आशीष नेगी, डा. मनोज पांडे, डा. संजीव नैथानी, डा. किरीट सेमवाल व सत्यवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन