{"_id":"57656e154f1c1bb26511f2e0","slug":"when-the-water-supply-will-finally-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब पटरी पर आएगी पेयजल सप्लाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब पटरी पर आएगी पेयजल सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला पौड़ी
Updated Sat, 18 Jun 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पेयजल सप्लाई पटरी पर नहीं आ पा रही है। शनिवार को कई मोहल्लों में पानी नहीं आने के कारण धारों में लोगों की लाइन लगी रही। जल संस्थान और निगम की कार्यप्रणाली से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। इधर, जल संस्थान के अधिकारी नानघाट पेयजल योजना से पानी नहीं मिलने की बात कर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
पौड़ी गांव, तिमली गांव, श्रीनगर रोड स्थित न्यू विकास कालोनी, लक्ष्मीनारायण मंदिर मोहल्ला, डिप्टी धारा थाना मोहल्ला समेत कई जगह पानी नहीं आने से लोगों को धारों में जाना पड़ा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अभी बरसात शुरू नहीं हुई है पानी का संकट खड़ा हो गया है। अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालकर बचने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
पानी भरने में पूरा दिन हो रहा खराब
विकासखंड मुख्यालय से 15 किलोमीटर दूर पटोटी और टट गांव वालिकंडारस्यू पट्टी के दो गांवों में पेयजल संकट बना हुआ है। लोग दूरस्थ स्रोतों से पानी जुटाने के लिए दिनभर दौड़ रहे हैं। पानी भरने में ग्रामीणों का पूरा दिन खराब हो रहा है।
विज्ञापन
पटोटी गांव में वर्ष 2006 में एकल ग्रामीण पेयजल योजना बनाई गई थी जो की पिछले 12 जून को भारी वर्षा और बादल फटने से क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे गांव में पेयजल संकट बना हुआ है। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी, भीम सिंह, गुमान सिंह, मनवर सिंह, सोहन सिंह, मनोहर सिंह, सुरेंद्र सिंह का कहना है कि समस्या को शासन-प्रशासन और विभाग में कई बार बताने के बावजूद इसका निराकरण नहीं किया जा रहा है।