सरकारी की ओर से लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन पास बनाने के लिए जारी वेबवाइट हैंग हो जाने से कोटद्वार तहसील में लोगों की भीड़ जुट रही है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन नहीं होने से लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बना है। लोग एक दूसरे के करीब खड़े होकर पास बना रहे हैं।
तहसील पहुंचे अनिल कुमार भट्ट, राकेश शर्मा, देवीनंदन जखवाल, पंकज कुमार ने बताया कि वे लगातार वेबसाइट पर पास बनवाने के लिए आवेदन करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन साइट नहीं खुल रही है। अब तहसील के चक्कर काटने को मजबूर होना पड़ रहा है। एसडीएम योगेश मेहरा ने कहा कि लोगों को इस साइट का उपयोग ऑफ टाइम में करना चाहिए। उन्होंने लोगों से लॉकडाउन का पालन करते हुए बिना किसी खास वजह के भीड़ नहीं लगाने की अपील की। संवाद