फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Weather took a turn due to drizzling rain, cold increased

Kotdwar News: रिमझिम बरसात से मौसम ने ली करवट, सर्दी बढ़ी

Fri, 27 Dec 2024 10:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 10:26 PM IST
विज्ञापन
Weather took a turn due to drizzling rain, cold increased

विज्ञापन
कोटद्वार। क्षेत्र में तड़के से ही हो रही रिमझिम बरसात से सर्दी बढ़ गई है। ऊंचाई वाले स्थानों पर रात में बर्फ पड़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, शीत की पहली रिमझिम बरसात का काश्तकारों को काफी लाभ पहुंचा है। कृषि अधिकारी और काश्तकार दोनों ही इस बारिश को खेती और साग सब्जी के लिए वरदान बता रहे हैं।

शुक्रवार सुबह बरसात होने से कोटद्वार के मुख्य बाजारों में ज्यादा समय सन्नाटा ही फैला रहा। गिने-चुने लोग ही खुद को बरसात से बचाते हुए खरीदारी के लिए बाजार पहुंचे। बरसात का असर परिवहन पर भी पड़ा। अपेक्षा से काफी कम यात्री बसों में सवार हुए। दूसरी ओर हल्की बारिश होने से नगर में जगह-जगह जलभराव तो नहीं हुआ, सड़कों पर कीचड़ होने से कई जगह राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, सर्दी बढ़ने से लोगों ने अलाव और हीटर जला लिए।
विज्ञापन


कोटद्वार भाबर समेत दुगड्डा ब्लाॅक के किसान बारिश से खुश नजर आए। किसान जगदीश प्रसाद बहुखंडी, बृजमोहन सिंह रावत एवं कुबेर जलाल ने बताया कि खेतों में खड़ी उनकी सरसों व गेहूं की फसलों को इस बारिश से लाभ होगा। किसान दाताराम केष्टवाल, दिनेश कोटनाला एवं विरेंद्र केष्टवाल ने बताया कि गेहूं की फसल की सिंचाई के लिए उन्हें बारिश की प्रतीक्षा थी। बारिश होने से उन्हें राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सहायक कृषि अधिकारी विशाल सैनी ने बताया कि आमतौर पर इन दिनों तक किसान फसल की सिंचाई कर देते हैं, लेकिन जिन जगहों पर किन्हीं कारणों से सिंचाई नहीं हुई होगी, वहां इस बारिश से किसानों को काफी राहत मिलेगी। इस बारिश से फसलों में संभावित रोग का निदान हो जाएगा और गेहूं की फसल के लिए न्यूनतम तापमान बनाने में बारिश मददगार होगी। रबी की फसल में गेहूं, जौ, मसूर, चना, मटर, अलसी, लाही एवं साग-सब्जी की फसलों के लिए यह बारिश अमृत के समान है।

-भगवान दास, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी कोटद्वार



.

-डॉक्टर के टिप्स



स्वयं को भीगने से बचाएं, पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, लिहाफ से निकलकर तुरंत ठंडे वातावरण में न पहुंचें, ठंडा व बासी भोजन न खाएं, गर्म खाद्य एवं पेय पदार्थों का सेवन करें, अस्वस्थ होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।


.



लैंसडौन में 6 डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

लैंसडौन/बैजरो। सुबह से हो रही बारिश से लैंसडौन व आसपास ठंड बढ़ गई है। शुक्रवार काे न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा। ठंड के कारण वीकेंड पर आने वाले पर्यटकों की आवाजाही कम रही। कुछ पर्यटकों ने मौसम का लुत्फ उठाया। सुबह से ही अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। बीरोंखाल, थलीसैंण, नैनीडांडा, धुमाकोट क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर से झमाझम बारिश शुरू हो गई। जिससे कुछ ही घंटों में तापमान गिर गया। लोगों ने अलाव जला लिए। रात के समय ऊंचाई वाले स्थानों पर बर्फबारी होने की संभावना जताई जा रही है। इस समय ठंड से बचाव के लिए लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed