फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Watanvasa zone will open for tourists from today

आज से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा वतनवासा जोन, होंगे वन्यजीवों के दीदार

Mon, 14 Nov 2022 10:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 14 Nov 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Watanvasa zone will open for tourists from today
कार्बेट टाइगर रिजर्व का कोटद्वार स्थित रिसेप्शन सेंटर। - फोटो : KOTDWAR
कालागढ़ टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग लैंसडौन की ओर से आज से (मंगलवार) वतनवासा जोन को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। वन विभाग की ओर से इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटकों को वतनवासा, दुर्गा देवी और धनगढ़ी गेट से प्रवेश कराया जाएगा। पर्यटक यहां बाघ, तेंदुए समेत अन्य वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे। जबकि कांडा और लोहाचौड़ के लिए अभी इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

केटीआर के सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) हरीश नेगी ने बताया कि पाखरो और मोरघट्टी स्थित वन विभाग के बंगलों के लिए पूरे सालभर ऑनलाइन बुकिंग होती है जबकि बरसात में जंगल के रास्ते खराब होने के कारण मानसून का सत्र शुरू होने के साथ ही 15 जून से वतनवासा, दुर्गादेवी, धनगढ़ी के प्रवेश द्वार पर्यटकों के लिए बंद कर दिए जाते हैं। बरसात खत्म होने के बाद रास्तों को दुरुस्त कर हर साल 15 नवंबर से इन गेट को दोबारा पर्यटकों के लिए खोल दिया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद वतनवासा जोन का गेट खोल दिया गया और पर्यटकों को प्रवेश कराया जाएगा। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले पर्यटक अब 15 जून तक इन पर्यटन जोन का आनंद ले सकेंगे। बताया कि क्षेत्र के नदी नालों में पानी अधिक होने और रास्ता खराब होने के कारण कांडा और लोहाचौड़ स्थित गेट को अभी नहीं खोला गया है। यहां के बंगलों में ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed