फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Waste to Wonder and Buddha Park will be illuminated with attractive lights

Kotdwar News: आकर्षक लाइटों से जगमग होंगे वेस्ट टू वंडर और बुद्धा पार्क

Tue, 29 Jul 2025 11:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
Waste to Wonder and Buddha Park will be illuminated with attractive lights
कोटद्वार। यदि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो पुलों के बाद अब वेस्ट वंडर पार्क (पूर्वी मालवीय उद्यान) और बुद्धा पार्क सजावटी लाइटों से सुसज्जित होगा। नगर निगम की ओर से पार्कों में लाइट की व्यवस्था करने के लिए सर्वे किया जा रहा है। सर्वे के बाद प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा जाएगा। नगर में वेस्ट वंडर पार्क (मालवीय उद्यान), बुद्धा पार्क, वन विभाग का सिद्धबली मंदिर के पास स्थित चिल्ड्रन पार्क, दीनदयाल उपाध्याय पार्क समेत कई अन्य पार्क हैं, लेकिन इन पार्कों में लाइट की समुचित व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय लोग दिनभर की भागदौड़ के बाद देर शाम को पार्क में घूमने नहीं जा पा रहे हैं। मजबूरी में लोगों को रात्रि में एनएच समेत शहर के मुख्य मार्गों पर ही टहलना पड़ रहा है। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बनी रहने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासी लंबे समय से इन पार्कों में लाइट की व्यवस्था करने की मांग कर रहे हैं। मेयर शैलेंद्र सिंह रावत और नगर आयुक्त पीएल शाह की अगुवाई में नगर निगम के अधिकारियों ने दोनों पार्कों का स्थलीय निरीक्षण किया और पार्क में लाइट की व्यवस्था की संभावनाएं टटोली। इसके अलावा बुद्धा पार्क के समीप निगम की खाली भूमि व कालाबड़ स्थित पंचायत घर की भूमि पर व्यावसायिक भवन के निर्माण के लिए भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed