{"_id":"5810db904f1c1bcc75bc3ed6","slug":"wait-is-over-for-those-seeking-university-phd","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवि से पीएचडी की चाह रखने वालों का इंतजार खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवि से पीएचडी की चाह रखने वालों का इंतजार खत्म
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
Updated Wed, 26 Oct 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
स्टूडेंट्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गढ़वाल विवि प्रशासन ने नवंबर माह के अंत तक प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा के लिए विज्ञप्ति जारी करने का निर्णय लिया है। विवि प्रशासन का कहना है कि प्री-पीएचडी से संबंधित यूजीसी की गाइड लाइन को विवि की शैक्षणिक परिषद में पास कराने के बाद जल्द विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
गढ़वाल केंद्रीय विवि से पीएचडी की चाह रखने वाले छात्रों का इंतजार अब नवंबर माह में समाप्त हो जाएगा। छात्र पिछले डेढ़ वर्षों से प्री-पीएचडी प्रवेश परीक्षा का इंतजार कर रहे हैं। इस संबंध में छात्रों ने कई बार विवि प्रशासन से वार्ता की भी की। साथ ही जल्द प्रवेश परीक्षा आयोजित न कराए जाने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी थी। वहीं विवि प्रशासन नॉन नेट क्वालीफाई छात्रों को छात्रवृत्ति दिए जाने संबंधी मामले में यूजीसी से स्थिति स्पष्ट न होने के कारण प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं करा पा रहा था।
विज्ञापन
अब यूजीसी से प्रवेश परीक्षा कराए जाने के लिए हरी झंडी मिल गई है। विवि के ओएसडी प्रो. डीएस नेगी ने बताया कि प्री-पीएचडी को लेकर यूजीसी से मिले दिशा निर्देशों को विवि की शैक्षणिक परिषद में रखा जाएगा। विवि ने प्री-पीएचडी के लिए विभागावार सीटें सुनिश्चित करने के लिए कमेटी भी गठित की है।
विज्ञापन