फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers start hunger strike, protest against land mafia

भूमाफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन, प्रदर्शन

Tue, 26 Nov 2019 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
Villagers start hunger strike, protest against land mafia
कोटद्वार तहसील की पट्टी सीला के भदाली वल्ली गांव में भूमाफिया पर अवैध बयनामा तैयार कर जमीन अपने नाम करवाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। भदालीखाल में धरना-प्रदर्शन के साथ ही ग्रामीणों ने फर्जी बयनामा तैयार करने के मामले में तहसील और राजस्व कर्मियों कर्मचारियों की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है एसएसपी और सीएम समाधान पोर्टल में शिकायत के बाद भी पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं कर रहीं है।
विज्ञापन

मंगलवार को दुगड्डा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम रोहणी निवासी अतुल बौंठियाल अपने साथियों के साथ भदालीखाल पहुंचे और यहां आमरण अनशन शुरू कर दिया। अनशनकारी अतुल बौंठियाल ने कहा कि उनकी पट्टी सीला के भदाली गांव में पुश्तैनी जमीन है। भूमाफिया ने तहसील कर्मचारियों की मिलीभगत से सहखाताधारक संतोष, जीत, किरण, सुशील, गणेश, सूखी, कृष्णचंद आदि की पुश्तैनी जमीन का अवैध बयनामा तैयार कर भूमि अपने नाम करा ली। उन्होंने कहा कि बयनामा में दर्शाई गई दिशाएं भी गलत हैं। आरोप लगाया कि तहसील कर्मियों की मिली भगत से सहखाता धारकों को बिना नोटिस तामिल किए ही दाखिल खारिज भी कर दिया गया। तामिल नोटिस में सहखाता धारकों के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। उन्होंने कहा कि मामले में वह गत डेढ़ साल से आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग करते आ रहे हैं। इसके लिए वह एसएसपी और सीएम समाधान पोर्टल में भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मामले में उनकी एफआईआर दर्ज नहीं होती, तब तक उनका आमरण अनशन जारी रहेगा। उनके समर्थन में संजय रावत, विकास रावत, पंकज रमोला, आदित्य बौंठियाल, अंकित बौंठियाल आदि ने धरना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed