Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers of Idiakot Malla express outrage over the lack of basic amenities

Kotdwar News: मूलभूत सुविधाओं के अभाव से इडियाकोट मल्ला के ग्रामीणों में आक्रोश

Sat, 28 Nov 2026 05:35 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 28 Nov 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Idiakot Malla express outrage over the lack of basic amenities
पलायन रोकने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लैंसडौन। रिखणीखाल ब्लॉक की पट्टी इडियाकोट मल्ला में मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों की नाराजगी का कारण बना है। लंबे समय से सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी समस्याओं का समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए शासन-प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने सिलबेड़ी-मंजगांव-किमगांव और किल्बौ-खिल्लू-कुंडेला-सौली मोटर मार्गों के निर्माण की मांग उठाई है। वहीं, किल्बोखाल-सुलमोड़ी-बड़सु-घोड़ पल्ला मार्ग की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताते हुए इसके डामरीकरण की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से सड़क सुधार की मांग की जा रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

इडियाकोट मल्ला भ्रात मंडल समिति के सदस्यों मनोज रावत, सुभाष नेगी, रविंद्र सिंह, भक्तदर्शन सिंह, अनिल रावत और मदन सिंह ने कहा कि माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, चिकित्सालयों में चिकित्सकों के अभाव में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। उन्होंने रिखणीखाल में एक्सरे और अल्ट्रासाउंड मशीन के साथ दंत चिकित्सा यूनिट स्थापित करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलवाड़ी की ग्राम प्रधान सावित्री देवी ने कहा कि क्षेत्र में पर्यटन, बागवानी और कृषि विकास की अपार संभावनाएं है लेकिन क्षेत्रों को विकसित करने के लिए गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। ग्रामीण अनिल रावत, गमाल सिंह और चंपा देवी ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए तहसील प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed