फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers extinguished the fire near Taidiya village with a lot of hard work

तैड़िया गांव के पास लगी आग ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से बुझाई

Mon, 12 Apr 2021 10:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
Villagers extinguished the fire near Taidiya village with a lot of hard work
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (केटीआर) वन प्रभाग से सटे रिखणीखाल ब्लॉक के तैड़िया गांव के आसपास के जंगल कई दिनों से धधक रहे हैं। सोमवार को तैड़िया के पास एक जगह आग लग गई, जिसे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाया और आवासीय बस्ती तक आग पहुंचने से बच गई। जबकि आग के कारण हो रही धुंध के कारण जंगल गए फायर वॉचर और वन दरोगा रास्ता भटक गए। गनीमत रही कि वह सही सलामत रहे। वहीं जंगल की आग गांव तक न पहुंच गए इस खतरे को देखते हुए ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

तीन बार तैड़िया गांव की सीमाओं के अंदर आ चुकी आग से सारी, ग्वीड्या (सूखी) घास के जलने से असिनगल्या, जेठनूं, उमराखोली, सकिन्यूं मल्ला, बैडा, टूंडूं, डांड, कंदरण आदि की गोशालाएं जल चुकी हैं। वन विभाग की पार्क डेडलाइन लैन कंपार्ट नंबर 32 के बाद पूरे क्षेत्र में धुएं का अंबार फैला हुआ है। शनिवार को जंगल में गए क्षेत्र के फायर वाचर बीरेंद्र और वन दरोगा मनोज कुमार क्यलणी, तैड़ियाखाल के आसपास धुंध के कारण जंगलों में भटक गए और उन्हें पूरी रात जंगल में बितानी पड़ी। गनीमत रही कि वहां आग नहीं थी और अगले दिन वह गांव में पहुंचे। तैड़िया निवासी शाकंबरी देवी, शक्तिधर प्रसाद, दिक्का देवी, शिव प्रसाद, मोहन लाल ने बताया कि तैड़िया के पास लगी आग को कड़ी मशक्कत को बाद बुझा लिया गया जिससे आवासीय भवनों तक आग पहुंचने से बच गई। मैदावन की रेंज अधिकारी नेहा चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में करीब चार हेक्टेयर वन संपदा जलकर राख हो गई। तैड़िया गांव में गोशाला जलने की सूचना है।
विज्ञापन

आग में झुलसे युवक का विधायक और मंत्री ने जाना हाल
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के सिमल्या गांव के जंगल में लगी आग से झुलसे युवक से मिलने वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत और यमकेश्वर विधायक ऋतु खंडूड़ी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने युवक सतवीर सिंह का हाल जाना और उसकी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया। वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने वन विभाग के अधिकारियों को युवक ओर उसकी बहनों के मुआवजे के चेक बनाने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दुगड्डा रेंज के जंगल भी धधके
दुगड्डा। गर्मियां बढ़ने के साथ ही लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज के जंगल धधकने लगे हैं। बीते दो दिनों से पनियाली अनुभाग, सिलगाड बीट सुलग रहे हैं। गोदी बड़ी गांव के समीप के जंगल भी रविवार से धधक रहे हैं। रेंजर किशोर नौटियाल ने बताया कि मटियाली अनुभाग में दो दिनों से आग लगी है जिसे वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझा दिया। उधर, रविवार दोपहर गोदी बड़ी गांव के समीप जंगल में असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। वन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यदि समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग की चपेट में ग्रामीणों के आवासीय और गैर आवासीय भवन भी आ सकते थे। रविवार रात को फतेहपुर के पास सिलगाड बीट की पहाड़ियां आग से धधकती रही। सिमलचौड़ के निकट जंगल में भी आग लगी है। वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। संवाद
फिर लगी ट्रंचिंग ग्राउंड में आग, काबू पाया
कोटद्वार। नगर निगम के झूला बस्ती स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में सोमवार सुबह एक बार फिर आग लग गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी का छिड़काव कर आग बुझाई। इससे पहले रविवार शाम को भी ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लग गई थी।

सोमवार सुबह करीब नौ बजे झूला बस्ती स्थित नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में आग लग गई। आसपास के लोगों ने तत्काल इसकी सूचना नगर निगम प्रशासन और फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायरमैन नरेंद्र दत्त शर्मा ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed