फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers display a warning on the premises of the Dang district

डांग के ग्रामीणों ने दी तहसील परिसर में प्रदर्शन की चेतावनी

Wed, 17 Aug 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला श्रीनगर Updated Wed, 17 Aug 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

डांग-एंठाणा मोटर मार्ग ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। निर्माण कार्य की सुस्त गति के चलते यह सड़क मार्ग कई स्थानों पर पैदल चलने लायक भी नहीं है। ग्रामीणों ने सुधारीकरण कार्य जल्द पूरा न किए जाने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


डांग गांव को शहर से जोड़ने वाले डांग एंठाणा मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य विगत छह माह पूर्व शुरू किया गया था। मार्ग को सीसी किए जाने के लिए धोबीघाट की ओर से टायल्सयुक्त सड़क को खोद दिया गया था। छह माह बीत जाने के बाद भी सड़क की स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी जगदंबा देवी ने कहा कि सड़क खोदे जाने से बरसात का पानी उनके आवासीय भवन में भर रहा है। साथ ही सड़क दलदल व गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। जिससे यहां पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस संबंध में तहसील प्रशासन को अवगत करा दिया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed