फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers Chauras off performance.

ग्रामीणों ने बंद किया चौरास, प्रदर्शन

Sat, 19 Nov 2016 09:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ श्रीनगर Updated Sat, 19 Nov 2016 09:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers Chauras off performance.
कीर्तिनगर तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए चौरास की जनता - फोटो : amar ujala.
छह साल से खस्ताहाल सड़कों का सुधारीकरण न होेने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को चौरास बंद किया। सुधारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जहां तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया वहीं क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश बर्त्वाल का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन के चलते यहां व्यापारिक प्रतिष्ठान सहित सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहे। 
विज्ञापन

बता दे कि सड़क मार्गों के सुधारीकरण के लिए चौरास युवा संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रीय जनता आंदोलित है। क्रमिक अनशन के पश्चात शुक्रवार से बर्त्वाल आमरण अनशन पर बैठ गए है। प्रदर्शनकारी चौरास से तहसील मुख्यालय भी पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए उप जिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर आंदोलनकारियों ने रोष जताया कि परियोजना निर्माण के वक्त चौरास की सड़कों पर एएचपीसीएल के भारी मालवाहक वाहन दौड़े, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


 कहा कि लगभग डेढ़ साल से परियोजना से विद्युत उत्पादन हो रहा है। इसके बावजूद कंपनी ना तो सड़कों की स्थिति सुधार रही है और ना ही डामरीकरण कर रही है। प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य उत्तम भंडारी, प्रताप भंडारी, आयुष मियां, आलोक उनियाल, राकेश मियां, शैलेश मलासी, विमला देवी, सुमन रौथाण, सुनिता देवी, कमला देवी, उषा, नीलम, उर्मिला, सरिता, अनुराधा, बंदना और बीरा आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed