फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Villagers blocked the highway for the construction of the bridge

पुल निर्माण के लिए ग्रामीणों ने हाईवे किया जाम

Fri, 03 Dec 2021 07:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the highway for the construction of the bridge
लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर जुवा, भैड़गांव, बोरगांव, बंगला गांव के ग्रामीणों ने युवा विकास समिति के नेतृत्व में कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर दुगड्डा में जाम लगा दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब आधे घंटे एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद रही। सूचना पर सीओ अनिल जोशी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को दुगड्डा चौकी ले गए। यहां ग्रामीणों का 151 में चालान किया गया तो ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने पुलिस चौकी में भी प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में एसडीएम संदीप कुमार, लोनिवि दुगड्डा अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से वार्ता की और उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

युवा विकास समिति के बैनर तले लंगूरगाड नदी में पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन चल रहा है। मांग पर कार्रवाई न होने पर ग्रामीण शुक्रवार को भड़क उठे और उन्होंने कोटद्वार-पौड़ी नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। इस दौरान महिलाएं हाथों में दरांती लिए हुए थीं। सूचना पर पहुंचे सीओ अनिल जोशी ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने, जिस पर पुलिस उन्हें दुगड्डा चौकी ले गई और 151 में चालान काटे। इससे नाराज ग्रामीणों ने यहां भी प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एसडीएम संदीप कुमार और लोनिवि दुगड्डा के अधिशासी अभियंता निर्भय सिंह के समक्ष पुल निर्माण की मांग रखी। इस पर एसडीएम ने बताया कि पुल निर्माण के लिए स्टीमेट तैयार कर स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस पर ग्रामीण शांत हुए। प्रदर्शनकारियों में आप के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेंद्र जजेड़ी, जीवन सिंह जलाल, विक्रम चौधरी, नईम अहमद, रिजवान अहमद, मेहताब सिंह, जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, युवा विकास समिति के अध्यक्ष मनोज कंडवाल, उप प्रधान जितेंद्र सिंह बिष्ट, राजेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान जयपाल सिंह, मातबर सिंह, सुलोचना देवी, दिगंबरी देवी, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, दिक्का देवी, गुड्डी भंडारी, सुमित्रा देवी, परमेश्वरी देवी, सुरेंद्र सिंह चौधरी, सौरभ नेगी, सागर सिंह चौधरी, विजेंद्र सिंह, लक्ष्मी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

समर्थन किया
ब्लाक प्रमुख रुचि कैंत्यूरा और मंडी समिति के अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने ग्रामीणों की मांग पर पुख्ता कार्रवाई करने का आग्रह किया। सकाली सरूड़ा के ग्रामीणों और आप कार्यकर्ताओं ने भी ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुलदार को आदमखोर घोषित कर मारने की मांग
दुगड्डा। पुल निर्माण के आंदोलन के साथ ग्रामीणों ने हमलावर गुलदार को आदमखोर घोषित कर उसे तत्काल मरवाने की मांग की। कहा कि ग्रामीण एक ओर वन्यजीवों का आतंक झेल रहे हैं, वहीं बुनियादी सुविधाओं के लिए भी उन्हें संघर्ष करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार के हमले बढ़ रहे हैं। दिन में ही गुलदार गांव में धमक रहा है। ग्रामीणों ने पुल का निर्माण अविलंब कराने और गुलदार को आदमखोर घोषित कर शूटर की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed