{"_id":"67e6e2b9591de3155a06d6a6","slug":"villagers-angry-over-objections-to-road-improvement-work-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-651662-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: सड़क सुधारीकरण कार्य पर आपत्ति लगाने पर गुस्साए ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: सड़क सुधारीकरण कार्य पर आपत्ति लगाने पर गुस्साए ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। दुगड्डा ब्लॉक के ग्राम पंचायत बागी छोटी के मोहनी सकरी व मोहनी पुजारी के ग्रामीणों ने उनके गांव के लिए स्वीकृत सड़क के निर्माण में ग्राम मोहनी अकरी के ग्रामीणों की ओर से लगाई गई आपत्ति पर विरोध किया है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से आपत्तिकर्ताओं से स्पष्टीकरण मांगने और सड़क निर्माण बाधित होने की दशा में उन्हें भी नापखेत की भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा है।ग्रामीणों ने कहा कि नवंबर, 2021 में विधायक निधि से ग्राम पंचायत बागी छोटी के मोहनी अकरी, मोहनी सकरी और मोहनी पुजारी गांवों के लिए सड़क बनी थी। उस दौरान ग्रामसभा की खुली बैठक में तीनों गांवों के ग्रामीणों व प्रवासियों ने सड़क निर्माण के लिए अपनी भूमि के उपयोग की अनापत्ति दी थी। सड़क निर्माण कार्य की देखरेख करने के लिए एक समिति भी बनी थी। जिसमें तीनों गांवों से एक-एक प्रतिनिधि शामिल थे। कहा कि वर्तमान में विधायक निधि से बनी इस सड़क के सुधारीकरण के लिए शासन से वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है।
कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग प्रखंड कोटद्वार की ओर से जल्द ही सुधारीकरण का कार्य किया जाना है। सुधारीकरण के लिए भी मोहनी अकरी के ग्रामीणों ने अनापत्ति पत्र में हस्ताक्षर किए थे। कहा कि इस बीच 24 मार्च, 2025 को मोहनी अकरी के भूस्वामियों ने कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता को आपत्ति पत्र भेज दिया, जिसमें उन्होंने उनकी जमीन पर बनी सड़क पर कार्य करने की बात कही है, जो गलत है। ज्ञापन सौंपने वालों में ओम प्रकाश कुकरेती, सुरेंद्र प्रसाद कुकरेती, रोशनलाल कुकरेती, कांति देवी, सतीश चंद्र, जितेंद्र मोहन काला आदि शामिल रहे।