फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Village Prahari wandering for honorarium for one year

एक साल से मानदेय के लिए भटक रहे ग्रामप्रहरी

Thu, 03 Mar 2022 09:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Village Prahari wandering for honorarium for one year
प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा कोटद्वार तहसील के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में तैनात करीब 62 ग्राम प्रहरियों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम प्रहरियों को पिछले एक वर्ष से उनके मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। वह अपने अल्प मानदेय के लिए गांव से किराया-भाड़ा लगाकर कोटद्वार तहसील के चक्कर काटने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

कोटद्वार तहसील पहुंचे ग्राम प्रहरियों ने तहसील प्रशासन पर उन्हें मानदेय नहीं देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें मात्र 1200 रुपये मानदेय मिलता है, लेकिन पिछले एक वर्ष से वे तहसील का चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें मानदेय नहीं दिया जा रहा है। बताया कि सरकार ने करीब छह माह से उनका मानदेय अब दो हजार रुपये कर दिया है, लेकिन, दो हजार तो छोड़ यहां तो 1200 रुपये के भी लाले पड़े हुए हैं। ग्राम प्रहरियों ने बताया कि उन्हें बार-बार तहसील में मानदेय देने के लिए बुलाया जाता है, लेकिन दिया नहीं जाता है। वे कोटद्वार तहसील के दूर दराज के गांव में रहते हैं। बार-बार कोटद्वार आने में उन्हें वाहन के आने जाने का किराया भरना पड़ता है। वर्ष भर से मानदेय नहीं मिलने पर उन्हें आर्थिक परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से उनका रुका हुआ मानदेय देने की मांग की है। इस मौके पर ग्राम प्रहरी चंद्रमोहन, निहाल सिंह, सत्यप्रकाश, सतीश चंद्र, गोपाल सिंह, यूनुस अली, गाविंद राम, जयवीर, राजेश भट्ट, अशोक कंडवाल, धर्मपाल, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। उधर, तहसीलदार विकास अवस्थी ने बताया कि जिन ग्राम प्रहरियों की राजस्व उपनिरीक्षक के माध्यम से रिपोर्ट नहीं पहुंची है, उनके चेक रोके गए हैं। जिनकी रिपोर्ट पहुंच गई है, उनके मानदेय के चेक बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed