फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   VHP workers celebrated the foundation day of the council

Kotdwar News: विहिप कार्यकर्ताओं ने मनाया परिषद का स्थापना दिवस

Wed, 06 Sep 2023 06:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 06 Sep 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
VHP workers celebrated the foundation day of the council
कोटद्वार। विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने परिषद का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
विज्ञापन

पदमपुर स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में आयोजित स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री अजय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना के उद्देश्य से लेकर समाज में विश्व हिंदू परिषद के सेवा कार्यों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी। उन्होंने अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में विहिप के कार सेवकों के बलिदान पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के संचालक एवं विहिप के जिला मंत्री सचिन नेगी गोरक्षा आयाम की ओर से क्षेत्र में चलाए जा रहे गोसेवा कार्यों की जानकारी दी। विहिप जिलाध्यक्ष लोकपाल रावत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र सेवा प्रमुख भारत गगन, जिला संगठन मंत्री कुलदीप, जिला सहमंत्री अंकित नेगी, जिला कोषाध्यक्ष आदर्श रावत, बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज शाह, मातृशक्ति की जिला संयोजिका रेखा रावत समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed