फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uttarakhand first state to implement new education policy

‘नई शिक्षा नीति लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य’

Thu, 06 Aug 2020 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand first state to implement new education policy
राजकीय महाविद्यालय, कोटद्वार में बीएड बहुउद्देश्यीय हॉल का शिलान्यास कार्यक्रम का शुभारंभ करत? - फोटो : KOTDWAR
पीजी कॉलेज में दो करोड़ की लागत से बनने वाले बीएड के बहुउद्देश्यीय हॉल का शिलान्यास उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत, अति विशिष्ट अतिथि वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत और गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने किया। डा. धन सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से जारी नई शिक्षा नीति को हूबहू लागू करने वाला उत्तराखंड पहला राज्य होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने विवि ग्रंथालय हर विवि में खोला है। कहा कि दो अक्तूबर से पहले सभी कॉलेज 4जी कनेक्टिविटी और वाईफाई सुविधा से लैंस होंगे। साथ ही कॉलेजों में सोलर प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने कॉलेज को पुस्तकालय, कंप्यूटर सहित अन्य कार्यों के लिए एक करोड़ दिए। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि एकेडमिक दृष्टि से कोटद्वार कॉलेज को विवि बनाया जाना चाहिए। मुख्य अतिथि ने अंतरराष्ट्रीय वेबिनार की पुस्तक का विमोचन भी किया। साथ ही एनसीसी प्रभारी डा. तनु मित्तल और कैडेट्स को एक भारत श्रेष्ठ भारत सप्ताह के तहत सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार, राजेंद्र अंथ्वाल, विधायक दिलीप रावत, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष संपत सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ प्राध्यापक डा. डीएम शर्मा ने किया।
विज्ञापन

मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास
कोटद्वार। सहकारिता और दुग्ध विकास मंत्री डा. धन सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को कोटद्वार के खूनीबड़ में गढ़वाल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ श्रीनगर के अंतर्गत 199.63 लाख की लागत से बनने वाले तीन हजार लीटर दैनिक क्षमता के मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डा. धन सिंह रावत ने कहा कि मिल्क प्रोसेसिंग प्लांट भवन का निर्माण एक साल के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन प्रोसेसिंग प्लांट को एक माह के भीतर सिताबपुर स्थित चिलिंग प्लांट में शुरू कर दिया जाएगा। वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कि दुग्धशाला खुलने से महिलाएं स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बन सकेंगी। इस मौके पर गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, लैंसडौन के विधायक दिलीप रावत ने विचार रखे। कार्यक्रम में हिमालयन बास्केट प्राइवेट लिमिटेड के साथ तीन ओएमयू पर भी साइन हुए। कार्यक्रम में अतर सिंह असवाल, राजेंद्र अंथ्वाल, दुग्ध संघ के अध्यक्ष हरेंद्रपाल सिंह नेगी, उपाध्यक्ष सतेश्वरी कैंथोला आदि मौजूद रहे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री जंग बहादुर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed