फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Utensils stolen from Anganwadi center and Chhatras and bells from temple

आंगनबाड़ी केंद्र से बर्तन और मंदिर से छत्र व घंटियां चोरी

Mon, 07 Dec 2020 10:14 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
Utensils stolen from Anganwadi center and Chhatras and bells from temple
बीरोंखाल ब्लाक के अंतर्गत रविवार रात ग्राम पंचायत लोदली में चोरों ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और एक मंदिर के ताले तोड़ डाले। चोरों ने प्राथमिक विद्यालय के कमरों और आलमारी के ताले तोड़े लेकिन जब चोरों को वहां कुछ नहीं मिला तो उन्होंने विद्यालय में तोड़फोड़ की और दस्तावेज फाड़ डाले। वहीं आंगनबाड़ी केंद्र से चोर बर्तन ले उड़े। चोरों ने गांव के मंदिर के ताले तोड़कर चांदी के छत्र व पीतल की घंटियां चुरा लीं। ग्राम प्रधान सुरेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि चोरों ने तीनों जगहों पर एक ही रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दे दी है। कोतवाल रविंद्र बिष्ट ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed