{"_id":"6ad4ca68716bfe628709c54c","slug":"adolescent-girls-will-get-school-vans-and-sports-facilities-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127447-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: किशोरियों को स्कूल वैन, खेल सुविधाएं मिलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: किशोरियों को स्कूल वैन, खेल सुविधाएं मिलेंगी
Sun, 18 Oct 2026 07:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
डे केयर सेंटर जल्द शुरू करने के दिए निर्देश
कोटद्वार। डीएम ने कोटद्वार के सिमलचौड़ स्थित किशोरी संप्रेक्षण गृह, नवनिर्मित डे केयर सेंटर (ओपन शेल्टर), देवी रोड और मालन पुल पर चल रहे पैचवर्क कार्यों के साथ कण्वाश्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं में सुधार और विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने रविवार को किशोरी संप्रेक्षण गृह में किशोरियों से संवाद कर उनकी जरूरतों और अपेक्षाओं की जानकारी ली। उन्होंने आलंबन परियोजना के तहत चल रहे 10 दिवसीय ऐपन एवं भीमल आर्ट प्रशिक्षण का अवलोकन किया और किशोरियों का उत्साह बढ़ाया। उन्होंने एक नवंबर से स्कूल वैन की व्यवस्था करने, पौड़ी स्थित विज्ञान संग्रहालय और उपजिलाधिकारी कार्यालय का एक्सपोजर विजिट कराने, टेबल टेनिस की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीएम ने कण्वाश्रम पहुंचकर गुरुकुल महाविद्यालय को लीज पर दी गई वन भूमि के संबंध में स्पष्ट जानकारी मांगी। भोजनालय में साफ-सफाई सुनिश्चित करने और खाद्य अभिहित अधिकारी को निरीक्षण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम संदीप कुमार, प्रभारी तहसीलदार राजेंद्र सनवाल मौजूद रहे।