फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Uproar in the vaccination center of Kotdwar Base Hospital

कोटद्वार बेस अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में लोगों का हंगामा

Tue, 27 Apr 2021 09:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Uproar in the vaccination center of Kotdwar Base Hospital
बेस अस्पताल में पहले बनाई गई लिस्ट के आधार पर टीकाकरण नहीं होने पर मंगलवार को लोगों ने बेस अस्पताल के टीकाकरण केंद्र में हंगामा किया। करीब 200 लोग कोविड वैक्सीनेशन सेंटर के अंदर घुस गए और वहां पर मौजूद मेडिकल स्टॉफ व तैनात कर्मचारियों को घेर दिया। एक घंटे तक चले हंगामे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर लोगों को बाहर भेजा।
विज्ञापन

मंगलवार को टीका लगाने के लिए लोग सुबह पांच बजे से ही बेस अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचना शुरू हो गए थे। लोग वहां पर तैनात एक कर्मचारी को कागज पर अपना नाम लिखाकर घर चले गए। इसके बाद करीब आठ बजे ये लोग सेंटर पर टीका लगाने के लिए पहुंचे तो अपना नाम सूची से गायब होने पर गुस्सा गए। उन्होंने सुबह की पहली सूची से टीकाकरण करने की मांग की, जिसको लेकर वहां मौजूद कर्मचारियों और लोगों में तीखी बहस हो गई। पहली सूची के अनुसार टीकाकरण की मांग को लेकर लोगों ने जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। इससे बाद भी जब उनकी बात नहीं सुनी गई तो करीब 200 लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को घेर लिया। करीब एक घंटे तक लोगों ने सेंटर में हंगामा किया तो सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी का आरोप
टीकाकरण कराने को अस्पताल पहुंचे सतपाल सिंह असवाल, बृजपाल सिंह, मातवर सिंह, सुशील चंद्र शर्मा ने अस्पताल प्रबंधन पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि सुबह पांच बजे ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने प्राथमिकता के आधार पर नंबर लगाने आए लोगों के नामों की सूची बनाई थी। आठ बजे स्टाफ के आने पर वे अपनी बारी का इंतजार करते रहे, लेकिन नंबर नहीं आया। कर्मचारियों ने बताया कि दूसरी सूची बना दी गई है, जिसके अनुसार टीकाकरण हो रहा है और उन्हें घर जाने को कह दिया। उन्होंने पहले वाले सूची के तहत टीकाकरण कराने की मांग की तो वहां पर तैनात एक कर्मचारी ने पहले वाली सूची फाड़ दी। इसकी शिकायत अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक से की गई, लेकिन उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
लोग सुबह मॉनिंग वॉक पर आकर नाम लिखाकर अपने घर चले जा रहे हैं और आठ बजे आकर हंगामा कर रहे हैं। कर्मचारी ने आठ बजे पहुंचे लोगों की सूची तैयार की थी, जिसके आधार पर टीकाकरण हो रहा था। तभी कई लोग केंद्र के अंदर घुस गए और वहां तैनात कर्मचारियों को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। सोशल डिस्टेंसिंग नहीं होने पर पुलिस को बुलाकर लोगों को बाहर करना पड़ा। - डा. हरेंद्र कुमार, प्रभारी चिकित्साधिकारी, कोविड वैक्सीनेशन सेंटर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed