फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UP to build on the work of the Agency raging

यूपी निर्माण एजेंसी को कार्य देने पर भड़के

Fri, 28 Oct 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Fri, 28 Oct 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन

कर्मचारी संगठन गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) ने उत्तराखंड पर्यटन विकास सर्किट के निर्माण का जिम्मा उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम को देने पर सवाल उठाए हैं। संगठन का कहना है कि  उत्तराखंड पर्यटन विकास विभाग ने अपनी एजेंसी (जीएमवीएन/केएमवीएन) के बजाय बाहरी निर्माण एजेंसी को कार्य देकर निगम विरोधी मानसिकता साबित कर दी है।

विज्ञापन


शुक्रवार को संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम पुरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पर्यटन विकास विभाग की कार्यप्रणाली पर रोष जताया गया। कहा गया कि यूपी निर्माण निगम को 82 करोड़ रुपये का कार्य दिया गया है। पिछले 16 सालों से मुख्यमंत्री आवास, कार्यालय, सचिवालय सहित मंत्रियों और अधिकारियों के कार्यालय में जीएमवीएन के कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। निगम प्रतिमाह इनको 15 लाख रुपये वेतन भुगतान करता है। फ्री का काम निगम से कराया जाता है। जबकि आमदनी यूपी निर्माण निगम की बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निगम कर्मियों को अगस्त 2016 से वेतन नहीं मिला है। वहीं राज्य सरकार राज्य कर्मचारियों को दीपावली के तोहफे के रुप में डबल बोनस देने की घोषणा कर चुकी है। निगम में विनियमितीकरण नहीं किया जा रहा है। एसीपी का लाभ भी एक अनुभाग को मिला। बाकी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सर्वेंद्र रावत, विमला रावत, अनिता मेवाड़, वीर सिंह मनवाल, राजेंद्र, रश्मि कुकरेती, गोविंद उनियाल, उमा पांडे, उम्मेद सिंह नेगी, अमर सिंह और कैलाश गिरी आदि उपस्थित थे।


तीन से धरना शुरू
विनियमितीकरण, पर्यटन विकास के कार्य निगम को देने और वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों के लिए कर्मचारी संगठन जीएमवीएन 3 नवंबर से निगम मुख्यालय में धरना देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed