फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Unlicensed carts will be destroyed, fine will also be collected

Kotdwar News: बिना लाइसेंस वाली ठेलियां की जाएंगी नष्ट, जुर्माना भी वसूला जाएगा

Thu, 05 Dec 2024 10:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Unlicensed carts will be destroyed, fine will also be collected
कोटद्वार। नगर निगम कार्यालय में नगर आयुक्त वैभव गुप्ता ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। नगर आयुक्त ने अनाधिकृत रूप से रेहड़ी व ठेली लगाकर व्यवसाय करने वालों की ठेलियां मौके पर ही नष्ट कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अवगत कराया कि नगर निगम की ओर से चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान का वह पूरा समर्थन करते हैं। बैठक में व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अनुरोध किया कि बिना लाइसेंस के नगर में रेहड़ी, ठेलियां लगाने की अनुमति न दी जाए। लाइसेंस जारी करते वक्त संबंधित रेहड़ी वालों का आधार कार्ड जरूर लिया जाए और पूर्ण सत्यापन के बाद ही उन्हें लाइसेंस जारी किए जाएं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने इस संबंध में सहायक नगर आयुक्त और मुख्य सफाई निरीक्षक को शहर में संचालित रेहड़ी व ठेली वालों का प्रतिदिन सत्यापन करने के निर्देश दिए। कहा कि लाइसेंस जिस वेंडिंग जोन के लिए जारी किया गया है, ठेली उसी स्थान पर लगेगी। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जिस व्यवसाय के लिए लाइसेंस जारी किया गया है, लाइसेंस धारक उसी का व्यवसाय कर रहा है या नहीं। उन्होंने अनाधिकृत रूप से रेहड़ी व ठेली लगाकर व्यवसाय करने वालों की ठेलियां उसी स्थान पर नष्ट कर आरोपी के खिलाफ चालानी कार्रवाई और जुर्माना वसूलने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed