फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   ultimeatm of return case

केस वापसी के लिए 72 घंटे का अल्टीमेटम

Fri, 19 Feb 2016 09:33 PM IST
कीर्तिनगर
कीर्तिनगर Updated Fri, 19 Feb 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
मलेथा के आंदोलनकारियों ने सरकार की दोहरी नीति पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि सरकार कालिख पोतने वालों पर दर्ज मुकदमे तो वापस ले रही है, लेकिन अपने हक-हकूको के लिए लड़ने वालों पर मुकदमों का बोझ बढ़ा रही है। वहीं यूकेडी ने 72 घंटों में मुकदमे वापस नहीं लेने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को मलेथा आंदोलनकारियों ने यूकेडी (पी) के देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष गणेश भट्ट के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय में सांकेतिक धरना दिया। इस मौके पर भीमपति राणा, देव सिंह, व विमला देवी कहा कि आंदोलन के दौरान मुख्यमंत्री हरीश रावत ने आंदोलनकारियों पर दायर मुकदमे वापस लेने का आश्वासन दिया था। आंदोलनकारियों ने कहा कि सरकार ने 11 फरवरी 2016 को जिलाधिकारी टिहरी से वरिष्ठ स्तंभकार डा. भरत झुनझुनवाला पर कालिख पोतने वालों के खिलाफ दायर मुकदमे वापस लेने का आदेश दिया है। लेकिन अपनी हक की लड़ाई लड़ने वाले आंदोलनकारियों पर मुकदमे दायर किए जा रहे हैं। वहीं यूकेडी के देवप्रयाग विधान सभा क्षेत्र के अध्यक्ष गणेश भट्ट ने सरकार को 72 घंटे में आंदोलनकारियों पर दायर मुकदमे वापस नहीं लेने पर आमरण अनशन किया जाएगा। इस अवसर पर अनिल स्वामी, जगदंबा रतूड़ी, दिनेश भट्ट, राजकुमारी, रमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed