{"_id":"675b1d41297cd8e2570630b6","slug":"ukds-demonstration-continues-to-solve-citys-problems-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-568782-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: नगर की समस्याओं के समाधान के लिए यूकेडी का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: नगर की समस्याओं के समाधान के लिए यूकेडी का प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल का नगर की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर देवी मंदिर में चल रहा प्रदर्शन बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर प्रदेश सरकार से स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क, स्वच्छता और क्षतिग्रस्त सिंचाई योजनाओं की मरम्मत और मालन पुल के निर्माण की मांग की गई।आंदोलन का नेतृत्व करते हुए यूकेडी के संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने सरकार से स्थानीय मालिनी, सुखरो और खोह नदियों को रेत, बजरी के चुगान के लिए खोलने और दोहन का लाइसेंस यहां के मूल निवासियों को देकर बेरोजगारी को दूर करने की मांग की। कहा कि विभिन्न सरकारी विभागों में संविदा पर कार्यरत कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के जैसी सुविधाएं दी जानी चाहिए। उन्होंने उद्योगों की स्थापना के लिए युवाओं को प्रशिक्षण, ऋण और अनुदान की सुविधा देने पर भी जोर दिया। कहा कि ग्रोथ सेंटर सहित अन्य उद्योग और व्यवसाय में उत्तराखंड के मूल निवासियों को ही नियुक्ति दी जाए और उद्योगपतियों को मौलिक सुविधाएं दी जाए। उन्होंने लोनिवि, सिंचाई, आरडब्ल्यूडी आदि निर्माण विभागों में पंजीकृत सी और डी कैटेगरी के ठेकेदारों को कार्य करने के अधिक अवसर देने की मांग भी की।
प्रदर्शन करने वालों में राजाराम अंथवाल, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक चक्रधर कंडवाल, यूकेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश बमराड़ा, हरपाल सिंह नेगी, द्वारिका प्रसाद काला, जनार्दन ध्यानी और प्रवेश चंद्र नवानी आदि शामिल रहे।
प्रदर्शन करने वालों में राजाराम अंथवाल, आकाशवाणी के पूर्व निदेशक चक्रधर कंडवाल, यूकेडी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश बमराड़ा, हरपाल सिंह नेगी, द्वारिका प्रसाद काला, जनार्दन ध्यानी और प्रवेश चंद्र नवानी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन