फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two city buses to start running soon; residents of Bhabhar to get relief

Kotdwar News: जल्द दौड़ेगी दो सिटी बसें, भाबर के लोगों को मिलेगी राहत

Sat, 17 Oct 2026 07:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 17 Oct 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Two city buses to start running soon; residents of Bhabhar to get relief
आरटीए की बैठक में संचालन के निर्देश, सिद्धबली से सिगड्डी तक प्रस्तावित रूटों पर चलेंगी बसें
विज्ञापन

ऑटो व ई-रिक्शा में नहीं देना पड़ेगा महंगा किराया
कोटद्वार। जल्द ही कोटद्वार में भी देहरादून की तर्ज पर दो सिटी बसों का संचालन शुरू होगा। संभागीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए), गढ़वाल संभाग की बैठक में नगर में दो सिटी बसें चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।
कोटद्वार भाबर क्षेत्र की 35 ग्रामसभाओं के 73 गांवों को नगर पालिका में शामिल कर आठ दिसंबर 2017 को नगर निगम का गठन किया गया था। इसके बावजूद नगर निगम क्षेत्र में अब तक सिटी बस सेवा शुरू नहीं हो पाई है। ऐसे में भाबर और सनेह क्षेत्र के लोगों को बाजार तक आने-जाने के लिए ऑटो और ई-रिक्शा पर निर्भर रहना पड़ता है। कई संपर्क मार्गों पर सीमित संख्या में वाहन चलने से लोगों को परेशानी होती है। आपात स्थिति में ऑटो बुक कराना पड़ता है, जबकि कई बार मनमाना किराया चुकाने से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ता है।
विज्ञापन

नगर में सिटी बस सेवा शुरू करने की मांग नागरिक मंच, उत्तराखंड विकास समिति समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों और क्षेत्रवासियों की ओर से लंबे समय से उठाई जा रही थी। जनता की मांग पर तत्कालीन एसडीएम योगेश मेहरा ने भी पहल की थी, लेकिन उस समय परिवहन निगम ने बसों के संचालन में असमर्थता जताई थी। अब आरटीए की बैठक में दो सिटी बसों के संचालन के निर्देश मिलने से सेवा शुरू होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिटी बसों के संचालन के लिए सर्वे के बाद रूट निर्धारित कर रिपोर्ट भेजी गई थी। आरटीए की बैठक में कोटद्वार में दो सिटी बसें चलाने के निर्देश मिले हैं। अब नगर निगम की कमेटी बजट की उपलब्धता के आधार पर बसों के संचालन की व्यवस्था करेगी।
- अभिषेक भटगईं एआरटीओ कोटद्वार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed