{"_id":"6ad3776bbfb7013a1702e605","slug":"62-senior-citizens-and-19-persons-with-disabilities-identified-at-a-camp-in-dugadda-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-127420-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: दुगड्डा में शिविर में 62 वरिष्ठ नागरिक और 19 दिव्यांग चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: दुगड्डा में शिविर में 62 वरिष्ठ नागरिक और 19 दिव्यांग चिह्नित
Sat, 17 Oct 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
दुगड्डा/कोटद्वार। जिला प्रशासन और समाज कल्याण विभाग की ओर से शनिवार को जीआईसी दुगड्डा के खेल मैदान में सहायक उपकरण वितरण के लिए चिह्नीकरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के तहत 62 वरिष्ठ नागरिकों और 19 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। साथ ही 32 यूडीआईडी कार्ड और चार दिव्यांग प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सूरज नेगी ने किया। बीडीओ बीडी रतूड़ी ने बताया कि शिविर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के साथ नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्र के पात्र लोगों का भी पंजीकरण किया जा रहा है। शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा के चिकित्साधिकारी और नर्सिंग स्टाफ ने 95 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमन बिष्ट, जीआईसी के प्रधानाचार्य जीसी खर्कवाल, एबीडीओ राजीव ध्यानी, मंडल अध्यक्ष दीपक ध्यानी, मंडल महामंत्री राहुल जैन, प्रशासनिक अधिकारी उमेश कंडवाल मौजूद रहे। संवाद