फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   DAV School won the CBSE Athletics Championship.

Kotdwar News: सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में डीएवी स्कूल जीता

Sat, 17 Oct 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 17 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
DAV School won the CBSE Athletics Championship.
16 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

कोटद्वार। स्व. कुणाल रावत मेमोरियल की ओर से बाल भारती स्कूल, मोटाढाक में दो दिवसीय प्रथम सीबीएसई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोटद्वार के 16 विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए डीएवी स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप में पहला और बाल भारती स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमांडेंट सतीश भारद्वाज और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल कोच सुनील रावत ने किया। पहले दिन ट्रैक इवेंट और दूसरे दिन फील्ड इवेंट आयोजित किए गए।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में बाल भारती के ओम प्रथम, शिव द्वितीय और एवीएन के अमन तृतीय रहे। बालिका वर्ग में बाल भारती की वंशिका ने पहला, टीसीजी की अनुष्का ने दूसरा और हैप्पी होम स्कूल की मानवी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में डीएवी के स्वास्तिक मिश्रा प्रथम, बाल भारती के शिवम राणा द्वितीय और एवीएन के आदित्य तृतीय रहे। बालिका वर्ग में डीएवी की रिप्रियांशु सैनी प्रथम रहीं। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में एवीएन के मिलन और बालिका वर्ग में डीएवी की रिप्रियांशु सैनी ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड इवेंट में गोला फेंक के बालक वर्ग में डीएवी के अक्षित रावत और बालिका वर्ग में सानवी प्रथम रहीं। लंबी कूद में बालक वर्ग में बाल भारती के ओम और बालिका वर्ग में एवीएन की आरोही ने बाजी मारी। ऊंची कूद के बालक वर्ग में बाल भारती के शिव और बालिका वर्ग में एवीएन की सृष्टि प्रथम रहीं।

बाल भारती के शिव कुमार को सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालक और डीएवी की रिप्रियांशु सैनी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट बालिका का पुरस्कार दिया गया। समापन समारोह में आधारशिला रक्त समूह, कोटद्वार के अध्यक्ष दलजीत मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर स्कूल के निदेशक गिरिराज सिंह रावत, प्रधानाचार्य हिमानी रावत, शारीरिक शिक्षक पवनीश चंदोला, दीपक बिष्ट, विनीत, विजय और अजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed