{"_id":"6a9e9ee65d6f24d8050ddfa9","slug":"ukd-stages-protest-over-the-dilapidated-state-of-the-alternative-route-for-the-malan-river-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-126334-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मालन नदी के वैकल्पिक मार्ग की बदहाली पर यूकेडी का धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मालन नदी के वैकल्पिक मार्ग की बदहाली पर यूकेडी का धरना
Mon, 07 Sep 2026 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Mon, 07 Sep 2026 04:54 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) की ओर से तल्ला मोटाढाक से हल्दूखाता को जोड़ने वाले कंडी मार्ग पर बने मालन नदी के वैकल्पिक मार्ग पर पहुंचकर धरना दिया गया। कार्यकर्ताओं ने वैकल्पिक मार्ग की शीघ्र मरम्मत कराने के साथ ही मालन नदी पर बने पुल की स्थिति की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग उठाई।
महानगर अध्यक्ष भारत मोहन काला के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि करीब तीन वर्ष पूर्व मालन नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद लोनिवि दुगड्डा की ओर से नदी में ह्यूम पाइप डालकर वैकल्पिक मार्ग तैयार किया गया था। इस मार्ग से क्षेत्र की जनता के साथ ही औद्योगिक इकाइयों के वाहनों की आवाजाही होती थी। मालन नदी पर नया पुल बनने के बाद विभाग ने वैकल्पिक मार्ग की सुध नहीं ली, जिसके चलते नदी के कटाव से मार्ग के दोनों ओर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मालन नदी पर बने पुल में दरारें और गड्ढे सामने आए हैं, जिन्हें फिलहाल भरा जा रहा है। उन्होंने पुल में आई दरारों और गड्ढों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग भी की। साथ ही वैकल्पिक मार्ग को जल्द दुरुस्त कर यातायात के लिए सुचारु करने की मांग की, ताकि मालन पुल पर वाहनों का दबाव कम हो सके और जनता के साथ ही औद्योगिक इकाइयों के भारी वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो सके।
विज्ञापन
धरने में केंद्रीय सलाहकार समिति सदस्य महेंद्र सिंह रावत, केंद्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश भारद्वाज, संगठन सचिव सत्यपाल सिंह नेगी, प्रचार सचिव उम्मेद सिंह भंडारी, रवींद्र सौंद, पूर्व नगर अध्यक्ष जगदीपक रावत, सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेश धस्माना, नगर महामंत्री राजेश कुमार बुड़ाकोटी, कृपाल सिंह गुसाईं मौजूद रहे।