फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD pays tribute to martyrs of Mussoorie incident

Kotdwar News: मसूरी कांड के शहीदों को यूकेडी ने दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 Sep 2023 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Sat, 02 Sep 2023 06:56 PM IST
विज्ञापन
UKD pays tribute to martyrs of Mussoorie incident
फोटो
विज्ञापन

शहीदों के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी

कोटद्वार। मसूरी कांड की 29वीं पुण्यतिथि पर यूकेडी की जिला इकाई ने मसूरी कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा और उनके सपनों को साकार करने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

शनिवार को पदमपुर स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1994 में बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक ने उत्तराखंड आंदोलन में भागीदारी की थी। तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने आंदोलनकारियों पर दमनकारी नीति अपनाते हुए एक सितंबर 1994 को खटीमा में निहत्थे आंदोलनकारियों पर गोली चला दी थी जिसमें सात आंदोलनकारी शहीद हो गए थे। दूसरी ओर दो सितंबर को मसूरी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों पर भी पुलिस ने गोलियां चला दी थीं जिसमें आंदोलनकारी हंसा धनाई और बेलमती चौहान के साथ चार अन्य आंदोलनकारी भी शहीद हो गए थे। कहा कि जिन सपनाें के लिए शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी वे आज भी पूरे होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। आंदोलनकारी आज भी अपनी पहचान के लिए तरस रहे हैं। इस दौरान यूकेडी के केंद्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्र बड़थ्वाल, गुलाब सिंह, जगमोहन सिंह बिष्ट, कमल किशोर खंतवाल, प्रेम सिंह बिंदवाल, हरि सिंह रावत, दिनेश गौड़, संजू कश्यप, इकरामुद्दीन, पुष्कर सिंह, शशिकांत, मुकेश कुकरेती, विनोद अग्रवाल, गिरधारी डबराल, अभिमन्यु रावत, अर्चना दुदपुड़ी और सरस्वती देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed