Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   UKD Organizes 'Jan Akrosh Rally' to Demand Relief from Wild Animals

Kotdwar News: जंगली जानवरों से मुक्ति के लिए उक्रांद ने निकाली जन आक्रोश रैली

Wed, 20 May 2026 05:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Updated Wed, 20 May 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
UKD Organizes 'Jan Akrosh Rally' to Demand Relief from Wild Animals
स्थानीय मुद्दों, भू-कानून और ग्रामीण सुरक्षा को लेकर उठाई आवाज
विज्ञापन

जयहरीखाल। पौड़ी गढ़वाल में बढ़ते जंगली जानवरों की दहशत के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से जयहरीखाल क्षेत्र में जन आक्रोश रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी शामिल हुए।
यूकेडी के लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप रावत के नेतृत्व में निकाली गई जन आक्रोश रैली के दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि क्षेत्र में गुलदार, भालू व अन्य जंगली जानवरों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। आए दिन ग्रामीणों व पालतू पशुओं पर हमले हो रहे हैं। शासन-प्रशासन प्रभावी कदम उठाने में नाकाम साबित हो रहा है।
विज्ञापन

यूकेडी लैंसडौन विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष कुलदीप रावत ने कहा कि पहाड़ के गांवों में लोगों का जीवन असुरक्षित हो चुका है। ग्रामीण शाम होते ही घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। सरकार को पहाड़ के लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर होना चाहिए और केवल घोषणाओं तक सीमित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल हमेशा स्थानीय मुद्दों, भू-कानून, रोजगार, पलायन और पहाड़ की जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ता आया है। रैली के दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान भी चलाया, जिसमें शामिल ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाने एवं ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग का समर्थन किया। रैली में यूकेडी जिलाध्यक्ष संदीप रौतेला, महेंद्र गुसाईं मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।


जनआक्रोश रैली में जताया शोक
जयहरीखाल में निकली जनआक्रोश रैली के दौरान दो मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भुवनचंद्र खंडूरी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें उत्तराखंड की राजनीति का सादगीपूर्ण और प्रेरणादायक व्यक्तित्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed