फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Ujjwal Ramola became head boy and Radha Sati became head girl.

Kotdwar News: उज्ज्वल रमोला हेड ब्वॉय और राधा सती बनी हेड गर्ल

Sat, 23 Sep 2023 04:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 04:34 PM IST
विज्ञापन
Ujjwal Ramola became head boy and Radha Sati became head girl.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कण्वघाटी। जीआईसी जयदेवपुर सिगड्डी में बच्चों में नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए जनरल मॉनिटर में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल के लिए चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत की गई। इस अवसर पर हुए चुनाव प्रक्रिया में उज्ज्वल रमोला हेड ब्वॉय और राधा सती हेड गर्ल चुनी गईं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य शोबेंद्र जोशी, निर्वाचन अधिकारी राजीव शर्मा ने बताया कि जनरल मॉनिटर में हेड ब्वॉय और हेड गर्ल के पद के लिए तीन छात्र और तीन छात्राओं ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन किया। प्रत्याशियों को प्रचार-प्रसार कर अपने पक्ष में समर्थन मांगा।
विज्ञापन

कुल 114 छात्रों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें तीन मत अवैध पाए गए। हेड ब्वॉय के रूप में कक्षा 11 के उज्न्वल रमोला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी ललित जोशी को 14 मतों से और हेड गर्ल के रूप में कक्षा 12 की राधा सती ने शालिनी जोशी को 22 मतों से हराकर जीत दर्ज की। इस अवसर पर जयकुमार दोहरे, दीवान सिंह रावत, वेद प्रकाश धस्माना, सुधा शर्मा, स्मिता नेगी, अजय ध्यानी, सतीश चंद्र, वीरेंद्र सिंह रावत, सुनील खंतवाल, गजपाल रावत, कल्पेश्वरी बलोधी, मनमोहन रावत, सुरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed