{"_id":"571b7d3c4f1c1b98788b461e","slug":"two-youths-arrested-in-forest-fires","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में आग लगाते दो युवक धरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में आग लगाते दो युवक धरे
अमर उजाला, लैंसडौन
Updated Sat, 23 Apr 2016 07:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन वन प्रभाग के लैंसडौन रेंज के जंगल में आग लगाना दो युवकों को भारी पड़ गया। वन विभाग ने दोनों युवकों को आग लगाते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया औश्र उनसे पंद्रह हजार रुपये जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ा।
विज्ञापन
रेंज अधिकारी जगपाल सिंह रावत ने बताया कि शनिवार दोपहर में लैंसडौन रेंज के सिलोगी कंपाउंड संख्या सात के जंगल में वन दरोगा ठाकुर सिंह, वन आरक्षी राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह गश्त पर थे। तभी उनकी नजर जंगल में आग लगाते हुए दो युवकों पर पड़ी। उन्होंने उन्होंने घेरा बनाकर दोनों युवकों को मौके पर आग लगाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। युवकों को लैंसडौन रेंज कार्यालय लाया गया। पकड़े गए युवक ग्राम बागी किनसुर निवासी चेतन कुमार और सुमैरसैंण निवासी रामस्वरूप से 15 हजार रुपया जुर्माना वसूलने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन