{"_id":"66c0db2f3f44189b22048f6f","slug":"two-samples-of-cheese-and-one-sample-of-mawa-were-taken-for-testing-kotdwar-news-c-5-1-gkp1010-479639-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: पनीर के दो और मावे का एक नमूना जांच के लिए लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: पनीर के दो और मावे का एक नमूना जांच के लिए लिया
विज्ञापन
कोटद्वार। रक्षाबंधन त्योहार को देखते हुए प्रशासनिक टीमों ने खाद्य पदार्थों एवं व्यंजनों से जुड़े संस्थानों का निरीक्षण शुरू कर दिया है। शनिवार को अलग-अलग प्रतिष्ठानों से पनीर के दो एवं मावे का एक नमूना जांच के लिए विश्लेषणशाला रुद्रपुर भेजा गया। आकस्मिक चेकिंग से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
एसडीएम के निर्देश पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग, पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम ने बाजार में अलग-अलग जगहों पर खाद्य पदार्थों एवं व्यंजनों से जुड़ी दुकानों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान दो डेयरियों से पनीर के दो नमूने जांच के लिए कब्जे में लिए गए। वहीं, एक अन्य डेयरी से मावे का नमूना लिया गया। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्रा ने बताया कि तीनों खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच के लिए विश्लेषण शाला रुद्रपुर भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं, निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों एवं व्यंजनों से जुड़े दुकानदारों को खानपान की चीजों में अपमिश्रण से बचने, गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री बेचने, एक्सपायरी डेट का गंभीरता से ध्यान रखने, भंडारण में सावधानी बरतने, स्वच्छता का ध्यान रखने और खरीदारों को पक्के बिल देने की सलाह दी। चेकिंग अभियान में नायब तहसीलदार सरदार सिंह, नगर निगम के सफाई निरीक्षक परमीत चौधरी, भास्करानंद और भूपेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।