फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two nurses of base hospital corona infected

बेस अस्पताल कोटद्वार की दो स्टाफ नर्स हुईं कोरोना संक्रमित

Sat, 01 Aug 2020 08:24 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Two nurses of base hospital corona infected
कोटद्वार। कोटद्वार बेस अस्पताल में मरीजों की देखभाल कर रही दो स्टाफ नर्सों में कोरोना की पुष्टि हुई है। दोनों को आइसोलेट कर उनका उपचार शुरू कर दिया गया है। नर्सों के संपर्क में आए मरीज, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और उनके परिजनों सहित 54 लोगों को आइसोलेट कर दिया गया है। नर्सों के संक्रमित होने के कारण उनके संपर्क में आए अस्पताल में भर्ती बीमार मरीजों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि कोटद्वार बेस अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स हरिद्वार की रहने वाली है। वह 10 जुलाई को छुट्टी लेकर अपने घर हरिद्वार गई थी। 15 जुलाई को वह अस्पताल में ड्यूटी पर लौटी। 28 जुलाई को उस पर और उसके साथ कार्य कर रही एक अन्य स्टाफ नर्स पर कोरोना के प्रारंभिक लक्षण पाए गए। दोनों को अस्पताल में आइसोलेट कर उनका कोरोना सैंपल जांच के ऋषिकेश एम्स भेजा गया था। शनिवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

कर्नाटक से मोटाढांक आए युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के मोटाढांक क्षेत्र में कर्नाटक से आए एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएमओ पौड़ी डॉ. मनोज बहुखंडी ने बताया कि 21 जुलाई को यह युवक कर्नाटक से निजी वाहन से मोटाढांक क्षेत्र स्थित अपने घर आया था। 28 जुलाई को मोटाढांक में लगाए गए कोरोना सैंपल टेस्ट कैंप में वह अपना सैंपल देने के लिए आया था। शनिवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसको कोविड केयर सेंटर कौड़िया में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed