फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two arrested with smack and charas of five lakh

पांच लाख की स्मैक और चरस के जखीरे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 27 Aug 2020 09:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with smack and charas of five lakh
कोटद्वार। कोटद्वार पुलिस ने बरेली से तस्करी के जरिए यहां लाई गई करीब पांच लाख रुपये की स्मैक और चरस का जखीरा पकड़ा है। पुलिस ने इस जखीरे के साथ दो नशे के कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी प्रदीप राय ने बताया कि 26 अगस्त को एंटी ड्रग टास्क फोर्स के प्रभारी एसआई रफत अली को मुखबिर ने बरेली से नशे की बड़ी खेफ कोटद्वार में पहुंचने की सूचना दी। उन्होंने सीओ अनिल जोशी को मामले की सूचना दी। सीओ अनिल जोशी, एसआई कमलेश शर्मा व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ सीएसडी कैंटीन के पास पुल पर पहुंच गए। कुछ देर बाद दो युवक एक मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जैसे ही युवकों को रोकने के लिए हाथ दिया तो वे बाइक वापस मोड़कर भागने लगे। पुलिस ने दोनों को मौके पर दबोच लिया। दोनों की तलाशी ली गई, जिसमें बड़ी मात्रा में स्मैक और चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि बाइक सवार दोनों लोगों की पहचान सागर सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम पीपला जागीर नूरपुर बिजनौर यूपी और बीरेंद्र सिंह पुत्र स्व. नंदन सिंह निवासी शिवपुर कालोनी कोटद्वार के रूप में हुई। सागर के पास से एक किलो 50 ग्राम चरस और एक हजार पुड़िया के रूप में 94 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जबकि बीरेंद्र के पास से 500 स्मैक की पुड़िया के रूप में 42 ग्राम स्मैक बरामद हुई। उनकी बाइक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान की आड़ में बेचता है नशा
सीओ अनिल कुमार जोशी ने बताया कि आरोपी सागर सिंह की कोटद्वार के मानपुर में मटन-चिकन की दुकान है। दोनों बरेली से स्मैक और चरस लाकर मानपुर में मीट की दुकान की आड़ में नशे का कारोबार चलाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed