फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two arrested with 22 and a half kilos of cannabis

साढ़े बाईस किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2019 10:13 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 22 and a half kilos of cannabis
धुमाकोट पुलिस ने भांग पत्ती के साथ दबोचे दो युवक। - फोटो : KOTDWAR
थाना पुलिस ने दो युवकों को साढ़े 22 किलो गांजे के साथ धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि एसएसपी के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शनिवार को धुमाकोट तिराहे पर चैकिंग के दौरान बस का इंतजार कर रहे दो युवकों पर संदेह होने पर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दोनों के बैगों से करीब साढ़े बाईस किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवकों ने अपनी पहचान रवि कुमार पुत्र बाबू निवासी ग्राम दुलापुर पट्टी जाट पोस्ट सूरजनगर थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद और पिंटू पुत्र केहर सिंह निवासी ग्राम राजपुर पोस्ट हल्दुवा थाना रामनगर जनपद नैनीताल बताया। उन्होंने आरोपी युवकों से पूछताछ का हवाला देते बताया कि वे रसिया महादेव से गांजा खरीदकर रामनगर ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। टीम में कांस्टेबल कुलदीप सिंह, राकेश गुसाईं, दीपक चंद, मुकेश चंद शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed