फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Two accused of blackmailing and raping a teenager caught, one arrested, the other taken under protection

Kotdwar News: किशोरी को ब्लैकमेल व दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़े, एक गिरफ्तार, दूसरा संरक्षण में लिया

Thu, 12 Dec 2024 11:05 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:05 AM IST
विज्ञापन
Two accused of blackmailing and raping a teenager caught, one arrested, the other taken under protection
कोटद्वार। कोटद्वार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भाबर के इलाके में किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। अश्लील वीडियो परिजनों के संज्ञान में आने के बाद इस मामले में पीड़िता की मां की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई है। जिसके आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग समेत दो छात्रों के खिलाफ पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को तलाश कर कोतवाली ले आई है। जिसमें से एक छात्र को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पौड़ी जेल भेजने के आदेश हुए। नाबालिग छात्र को संरक्षण में लिया गया है, जिसे किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमेश कुमार ने बताया कि भाबर के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्राें ने एक जूनियर छात्रा का अश्लील वीडियो बनाया। यह मामला बीते जून माह का बताया जा रहा है। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रों ने उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह वायरल वीडियो पहाड़ के एक गांव में पीड़िता के परिचितों के पास पहुंच गया। जिस पर उन्होंने इसकी सूचना पीड़िता के परिजनों को दी। वीडियो देखने के बाद परिजन सकते में आ गए और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी दोनों छात्र भाबर के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं। जिसमें बालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं दूसरे नाबालिग आरोपी को पुलिस ने अपने संरक्षण में ले लिया है। पीड़िता और दोनों आरोपी छात्र एक ही विद्यालय में पढ़ते हैं। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed