{"_id":"6ab7a1c9bf454f957f0ed2c6","slug":"trolley-loaded-with-minor-minerals-seized-in-khoh-river-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1007-126858-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: खोह नदी में उप खनिज से भरी ट्रॉली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: खोह नदी में उप खनिज से भरी ट्रॉली जब्त
Sat, 26 Sep 2026 04:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Sat, 26 Sep 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
बिना रवन्ना रोड़ी ले जा रहा ट्रक भी पकड़ा
डीएम के निर्देश पर तहसील प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम की कार्रवाई
कोटद्वार। खोह नदी क्षेत्र में उपखनिज के अवैध परिवहन पर तहसील प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। टीम ने मौके से उपखनिज से भरी एक ट्रॉली जब्तकर तहसील परिसर में खड़ी कराई। वहीं, गाड़ीघाट में बिना रवन्ना रोड़ी का परिवहन करते हुए एक ट्रक को भी पकड़ा गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील प्रशासन और खनन विभाग की संयुक्त टीम उपखनिज के खनन, परिवहन और भंडारण की निगरानी के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही है। इसी क्रम में टीम ने खोह नदी क्षेत्र में छापा मारा। यहां उपखनिज से भरी एक ट्रॉली मिली। कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से चला गया।
इसके बाद टीम ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद से ट्रॉली को तहसील कोटद्वार परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया। निरीक्षण के दौरान खोह नदी क्षेत्र में घोड़े-खच्चरों के माध्यम से भी उपखनिज ले जाने की गतिविधि सामने आई। टीम ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को नियमानुसार उप खनिज परिवहन करने के निर्देश दिए। वहीं, गाड़ीघाट क्षेत्र में ब्यूमिंग व्यू स्कूल के समीप बिना रवन्ना रोड़ी ले जा रहे एक ट्रक को रोका गया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
खनन अधिकारी अनिल मुयाल ने बताया कि उपखनिज के अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए विभाग और तहसील प्रशासन की टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार राजेंद्र सनवाल मौजूद रहे।