{"_id":"6904974cd5812f5f6108156b","slug":"tributes-paid-to-iron-man-sardar-patel-and-former-prime-minister-indira-gandhi-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1009-119525-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: लौह पुरुष सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: लौह पुरुष सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दी श्रद्धांजलि
Fri, 31 Oct 2025 04:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Updated Fri, 31 Oct 2025 04:32 PM IST
विज्ञापन
कोटद्वार। जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।
भाबर के नींबूचौड़ में आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आजादी के बाद देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए अविस्मरणीय योगदान दिया। उन्होंने देश की 562 छोटी-बड़ी रियासतों का भारत में विलय कराया और शेष तीन रियासतों को भारत में विलय कराने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर महात्मा गांधी ने उन्हें लौह पुरुष की उपाधि से नवाजा।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में भारत-पाक युद्ध में पाकिस्तान के 90 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए मजबूर किया और स्वतंत्र राष्ट्र बंगलादेश बनाया।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विनोद डबराल की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी में रंजना रावत, बलबीर सिंह रावत, पार्षद श्रीधर प्रसाद बेदवाल, केशर सिंह चौहान, रमेश चंद्र खंतवाल, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, दलीप सिंह रावत, रणबीर सिंह गुसाईं, विनोद नेगी आदि ने विचार रखे।