फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tribute to martyr on death date

शहीद मनदीप रावत की पुण्य तिथि पर कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा शुरू

Sun, 21 Jul 2019 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
Tribute to martyr on death date
शहीद मनदीप रावत की पहली पुण्य तिथि पर आयोजित श्रीमद भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकालती मह - फोटो : KOTDWAR
शहीद मनदीप सिंह रावत की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का भव्य कलश यात्रा और आर्मी बैंड की धुनों के साथ शुभारंभ हो गया। इस अवसर पर 151 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर कलश यात्रा निकाली। बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता और सेना के अधिकारियों और जवानों ने भागवत कथा में पहुंचकर शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शिवपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य सुधीर ध्यानी ने कहा कि जो व्यक्ति राष्ट्र के प्रति अपना सर्वोच्च बलिदान देते हैं वे योगियों की तरह सूर्य मंडल का भेदन करके परमपद को प्राप्त करते हैं। मृत्यु अनिवार्य सत्य है, लेकिन राष्ट्र पर बलिदान होने वाले वीरों की प्रशंसा स्वर्ग लोग के देवता भी करते हैं। कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन से पित्रों को मोक्ष की प्राप्ति होती है, परिवार में सुख शांति का वास होता है। कथा के श्रवण मात्र से पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर आचार्य सुधीर ध्यानी के श्रीकृष्ण के भजनों ने माहौल को भक्तिमय किया। लोग देर शाम तक कथा और भजनों में मग्न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed