फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   Tree fell near Bhadalikhal on Pauri Highway, traffic disrupted for two hours

Kotdwar News: पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास गिरा पेड़, दो घंटे तक यातायात रहा बाधित

Thu, 18 May 2023 05:29 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 18 May 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Tree fell near Bhadalikhal on Pauri Highway, traffic disrupted for two hours
कोटद्वार। कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर एक भारी भरकम चीड़ का पेड़ गिर जाने से करीब दो घंटे तक हाईवे ठप हो गया। जिस कारण पर्वतीय क्षेत्र को जाने और मैदानी क्षेत्र की ओर आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। एनएच खंड ने पेड़ को काटकर जेसीबी मशीन से किसी प्रकार हाईवे को यातायात के लिए खोला।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 7:30 बजे क्षेत्र में तेज आंधी के साथ बारिश के बीच हाईवे पर भदालीखाल के पास एक चीड़ का पेड़ बीच हाईवे पर गिर गया। हाईवे पर चले रहे कई वाहन पेड़ की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। लोगों ने पेड़ को हाईवे से हटाने की कोशिश की, लेकिन वे भारी भरकम पेड़ को नहीं हटा सके। इस बीच पेड़ के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर पहुंचे एनएच विभाग के अधिकारियों ने जेसीबी मशीन के साथ पेड़ काटने की टीम बुलाई। पेड़ को काटने में करीब दो घंटे का समय लग गया। इसके बाद जेसीबी मशीन ने पेड़ को हाईवे के किनारे किया। करीब दो घंटे के मशक्कत के बाद सुबह 9:30 बजे हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया। इस दौरान सतपुली, पौड़ी, श्रीनगर समेत विभिन्न ब्रांच रूटों को जाने वाले लोगों और इन रूट से कोटद्वार आने वाले लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ा। कोटद्वार में रोडवेज बस की ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले लोगाें की बस छूट गई। जिससे लोगों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
विज्ञापन

सुबह तेज आंधी में एक चीड़ का पेड़ कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर भदालीखाल के पास गिर गया। पेड़ को कटवाकर जेसीबी मशीन के माध्यम से हाईवे को यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस दौरान करीब दो घंटा हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अरविंद जोशी, अपर सहायक अभियंता, एनएच खंड धुमाकोट
- फोटो समाचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed