{"_id":"64ab09606ef36dd5ef058ee4","slug":"treatment-of-200-patients-in-the-camp-of-maa-kamakhya-hospital-kotdwar-news-c-5-1-drn1031-196431-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: मां कामाख्या अस्पताल के शिविर में 200 मरीजों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: मां कामाख्या अस्पताल के शिविर में 200 मरीजों का उपचार
विज्ञापन
मां कामाख्या मल्टी स्पेशियलिटी हाॅस्पिटल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 200 मरीजों का उपचार किया गया। उन्हें निशुल्क दवाइयां भी दी गईं।
रविवार को देवी मंदिर स्थित अस्पताल में आयोजित स्वास्थ्य कैंप का अस्पताल के संस्थापक डॉ. भरत वीर सिंह ने उद्घाटन किया। इसके बाद मरीजों का पंजीकरण शुरू किया गया। पंजीकरण कराने के लिए लोगाें की भीड़ लगी रही। करीब 200 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इसके बाद शिविर में मुख्य चिकित्सक एवं जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. भरत वीर सिंह, सामान्य एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. प्रशांत जैन और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण ध्यानी ने मरीजों का उपचार कर उन्हें स्वस्थ रहने के लिए उचित सलाह दी। अस्पताल की प्रबंधक नम्रता कंडारी ने बताया कि शिविर में 200 मरीज दिल की बीमारी, नसों, पेट एवं लीवर, अनियंत्रित रक्तचाप, शुगर, जोड़ों का दर्द, कमर का दर्द, फ्रैक्चर, स्लिप डिस्क, जोड़ प्रत्यारोपण पथरी से पीड़ित मिले जिनका निशुल्क उपचार किया गया।